फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला को अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव पद से हटाने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड-
विज्ञापन

शशिकला को अन्नाद्रमुक के अंतरिम
महासचिव पद से हटाने का प्रस्ताव पारित

सबहेड-
- बैठक में पार्टी के उप-कानूनों में संशोधन करने का भी निर्णय लिया गया

क्रॉसर-
- अब भविष्य में कोई भी नहीं होगा पार्टी का महासचिव

एजेंसी
चेन्नई। संयुक्त अन्नाद्रमुक ने मंगलवार को अपनी पहली बैठक में पार्टी की अंतरिम महासचिव के रूप में वीके शशिकला की नियुक्ति रद्द करने पर अपनी मुहर लगा दी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कहा गया कि पार्टी अपने संस्थापक दिवंगत एमजी रामचंद्रन और दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के अतिरिक्त किसी दूसरे को पार्टी महासचिव के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती है। पार्टी की महासभा और कार्यकारी समिति की बैठक में शशिकला की नियुक्ति को रद्द करने संबंधी प्रस्ताव पास कर दिया गया। बैठक में पार्टी के उप-कानूनों में संशोधन करने का भी फैसला लिया गया। इसके मुताबिक, अब भविष्य में कोई भी पार्टी का महासचिव नहीं होगा। यही नहीं पार्टी के मामलों में निर्णय अब एक संचालन समिति लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते 21 अगस्त को पार्टी के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और ओ. पनीरसेल्वम वाले खेमों के विलय के दौरान इस समिति को गठित किए जाने की घोषणा हुई थी। दोनों धड़ों के विलय के बाद पार्टी की यह पहली एकीकृत बैठक है। पार्टी की प्रधान परिषद के प्रमुख ई. मधुसूदन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम सहित पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें