फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 दिन से पानी की एक-एक बूंद को जूझ रहे 1800 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज तीन सोसाइटी में समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज तीन सोसाइटी के 1800 परिवार भीषण गर्मी में 10 दिनों से जल संकट से जूझ रहे हैं। उनकी समस्या पर जिम्मेदार मौन हैं। निवासियों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद प्राधिकरण कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं, मेंटेनेंस प्राधिकरण पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह 10 बजे के बाद सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है, जिससे वे एक-एक बूंद के लिए परेशान हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह भी पानी की सप्लाई बाधित हो गई, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो गए।

निवासी राखी ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब आपूर्ति बंद होने के बाद रात के 8-9 बजे के बाद ही सप्लाई दोबारा शुरू होती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि शिकायत करने पर बिल्डर प्रबंधन पानी की कमी के लिए प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराता है। सोसाइटी निवासी राकेश ने बताया कि शुक्रवार को पानी की आपूर्ति बंद होने पर मेंटेनेंस से शिकायत की गई। इस पर उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के वाटर हाउस में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सोसाइटी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में पानी भरकर रख रहे लोग
वहीं, अभिषेक ने बताया कि पानी की दिक्कत के चलते सोसाइटी में लोगों ने घरों में पानी जमा करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ परिवारों को मजबूरी में बाजार से पानी खरीदकर घरेलू कार्य करने पड़ रहे हैं। प्राधिकरण से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती, जबकि बिल्डर प्रबंधन जिम्मेदारी प्राधिकरण पर डाल देता है। ऐसे में समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
वहीं, जल विभाग के अधिकारी नरेंद्र तिवारी का कहना है कि पानी को लेकर कुछ दिक्कत सोसाइटी में हुई थी। प्राधिकरण की ओर से पूरी सप्लाई भेजी जा रही है।



क्या बोले लोग
सोसाइटी में पिछले 10 दिनों से पानी की किल्लत है। हर निवासी परेशान है, लेकिन मेंटेनेंस व प्राधिकरण शांत बैठे हुए हैं। - मृत्युंजय कुमार, निवासी

लोगों को पानी जमा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। -एसके कुनियाल, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें