फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में 18 और लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। वहीं 9 मरीजों के ठीक होने की खबर भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिनगवां में एक, बीबीपुर में एक, रोजका मेव में एक, फिरोजपुर झिरका सीडीएस कंपनी में 2, गंगवानी में एक, नूंह में तीन, संगेल में तीन, तावडू में चार वहीं पुन्हाना में एक और नगीना में मामले सामने आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छह मामले सामने आए थे, शुक्रवार को एक साथ 18 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है। करीब दो सप्ताह से जिले में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। इन बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिले के लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है। हर दिन जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है।
सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम गांवों व शहरों में जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनकी जांच तेजी से की जा रही है। बता दें, कि जिले में कोरोना के 81 मरीज हैं। 294 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 212 लोग ठीक हो चुके हैं। 9933 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 8669 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1264 लोगों की निगरानी जारी है।
विज्ञापन

8922 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 8426 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 169 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने लोगों से कहा कि बढ़ते कोरोना के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। तभी जाकर कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है। सावधानी रखने से ही कोरोना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें