फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 18 दिवसीय जेवर प्रीमियर लीग का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-उद्घाटन मुकाबले में एसवीएन चार्जर्स और विक्रांता मोटर्स ने दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा स्थित रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को 18 दिवसीय जेवर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाएगा। उद्घाटन अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। क्रिकेट से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर मंच देने की है।
लीग में एसवीएन चार्जर्स मुतैना, विक्रांता मोटर्स मिर्जापुर, अभय सुपरकिंग्स नीलौनी, माही रॉयल चैलेंजर्स चौरोली, फॉर्चून वॉरियर्स माडलपुर, नमो स्ट्राइकर्स नगला भटौना, देव किंग्स नीलौनी, आरवी पैंथर्स हीरापुर, एसएस रॉयल क्लब जेवर, क्वांटम स्ट्राइकर्स नीमका, एमके इंडियंस नगला हुकम सिंह समेत 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में एसवीएन चार्जर्स ने आरवी पैंथर्स को 28 रन से हराया। एसवीएन ने सात विकेट पर 123 रन बनाए, जबकि आरवी पैंथर्स नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। ललित (टोली) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में विक्रांता मोटर्स ने एमके इंडियंस को 40 रन से हराया। विक्रांता मोटर्स ने सात विकेट पर 134 रन बनाए। कपिल भाटी ने 69 रन की पारी खेली। जवाब में एमके इंडियंस की टीम 94 रन पर सिमट गई। कपिल भाटी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें