ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 39 औद्योगिक भूखंड की योजना के लिए 177 आवेदकों के बीच ई-नीलामी रहेगी। पांच दिसंबर को ई-नीलामी की प्रक्रिया से आवंटन प्राधिकरण तय करेगा। पहले यह ई-नीलाम चार दिसंबर को होनी थी जिसमें संशोधन प्राधिकरण ने तकनीकी कारणों से किया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग सेक्टरों में औद्योगिक भूखंड की योजना इसी साल की शुरुआत में लांच की गई थी। 29 सितंबर इसमें आवेदन के लिए अंतिम तारीख तय की गई। इसके लिए 180 उद्योगों ने आवेदन किया। इनमें से एक का आवेदन मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। इस आवेदक सहित तीन ने आवेदन को वापस करने और जमा धनराशि के रिफंड के लिए प्राधिकरण में पत्र दिया है। ऐसे में अब 177 आवेदकों को ई-नीलामी में शामिल होने का मौका दिया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पोर्टल पर सुबह 11 बजे से यह ई-नीलामी कराई जाएगी। ब्यूरो