फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो दिलाएगा बराबरी का हक, उसी को चुनेंगी महिलाएं

Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में संवाद के तहत सेक्टर-33 में बुधवार को शहर की जागरूक महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं को कैसी सरकार चाहिए, इस सवाल पर समाजसेवी राजेश्वरी त्यागराजन ने कहा कि हमें सबसे पहले ऐसा प्रत्याशी चाहिए, जो शिक्षित हो और गांव से जुड़ा हो, उसे समाज के सभी तपके की जानकारी हो।

विज्ञापन


सुनीता खटाना ने कहा कि सरकार को प्राइमरी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा के मामले में जो सरकार सुधार कर सके, हम ऐसे ही प्रत्याशी को चुनना पसंद करेंगे। अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि समाज बदल गया। लेकिन गांव में अब भी महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन नहीं हुआ है। सरकार को महिलाओं को आगे लाना चाहिए, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।

मनीषा गुप्ता ने कहा की हमारे नेता आम आदमी की नहीं सुनते। और अगर सुनते भी हैं तो समस्या का समाधान नहीं कर पाते। लिहाजा हमें ऐसी सरकार चाहिए जो जनता के हित की बात करे और समस्याओं का समाधान करे। विमलेश शर्मा ने कहा कि जब तब तक सरकार महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों पर ठोस कानून नहीं बनाएगी। तब तक महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिल पाएगा। जरूरी है कि महिलाओं को मुफ्त में शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन


महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाया जाए और दोषियों को कड़ी सजा देने वाली सरकार चाहिए। तभी देश आगे बढे़गा। शैल माथुर ने कहा कि पर्यावरण पर गंभीरता से ध्यान देने वाली सरकार चाहिए। देश की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा है। जल्दी पॉलीथिन का प्रयोग बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें