फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज तो पति को हुआ ब्रेन हेमरेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर बिजली चोरी का केस
विज्ञापन

दर्ज, पति को हुआ ब्रेन हेमरेज
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। दुजाना गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को सोमवार को ब्रेन हेमरेज हो गया। आरोप है कि बिजली निगम ने उनकी पत्नी के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करा दिया। इसके सदमे से बुजुर्ग को ब्रेन हेमरेज हुआ है। साथ ही निगम कर्मचारियों पर बिजली बिल के भुगतान में गड़बड़ी करने के भी आरोप लगाए हैं।
दुजाना गांव निवासी लिखीराम की पत्नी रामोदेवी के नाम से गांव में मार्केट है। उसका बिजली कनेक्शन रामोदेवी के नाम से है। इसका बिल 1.20 लाख रुपये आया है। पौत्र विशाल नागर का आरोप है कि धूममानिकपुर उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी ने बिल जमा करने की एवज में 85 हजार रुपये लिए थे। जबकि, उसने 35 हजार की रशीद दी। संविदाकर्मी मीटर को दुकानों से उतारकर ले गया। कुछ दिन बाद बिजली विभाग की टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी में 4.68 लाख का जुर्माना लगाया। आरोप है कि यह सुनकर बुजुर्ग लिखीराम को ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिन बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली एक्सईएन निशांत नवीन का कहना है कि बिजली बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया गया। उसके बाद भी मार्केट में चोरी से बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। अब बिजली कनेक्शन चालू करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें