फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत जिला न्यायवादी से ठगे 75 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी से ठगे 75 लाख रुपये
विज्ञापन

गुरुग्राम। कमेटी में अच्छा मुनाफा होने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी लोगों को ठाठ दिखाने के लिए लग्जरी गाड़ी से आते थे। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मोहर सिंह यादव जिला न्यायवादी पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी वर्ष 2014 में भिवानी के गांव बामला निवासी राहुल से पहचान हुई थी। राहुल कमेटी डालने का काम करता था। उसने लोगों को कमेटी में अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया। वह भिवानी से अपनी पत्नी पिंकी व भाई विक्रम के साथ उनके पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह लोगों को झांसे में लेने के लिए लग्जरी गाड़ी से आते थे। आरोपियों ने सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी को झांसे में लेकर कमेटी के नाम पर उनसे करीब 75 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने कई लोगों को झांसे में लिया, जिनसे करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। यह रुपये आरोपियों ने जून 2014 से नवंबर 2015 के बीच लिए हैं। इसकी उन्होंने किसी को भी कोई रसीद नहीं दी। पुलिस को शिकायत मिलते ही जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा में भेज दिया। जांच में मामला सही पाए जाने पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें