फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिनगवां पुलिस ने 8 गोवंश बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां पुलिस ने 8 गोवंश बरामद की, आरोपी फरार
विज्ञापन

पुन्हाना। नूहं जिले के गांव रिठट से पिनगवां पुलिस ने हत्या की नीयत से लाई गई 8 गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने सभी गोवंश को गौशाला भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वे पुलिस टीम के साथ गांव रिठट पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गांव के बीचोंबीच घेरे के अंदर कुछ गायें बांधी हुई थीं। इसके अलावा गांव के जंगल में भी कुछ गाय बांधी हुई थी। उन्होंने बताया कि भारी मशक्कत के बाद मौके से 3 गाय 3 बछड़े एक बछिया और एक सांड सहित कुल 8 गोवंश को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये गोवंश गांव में अलग अलग जगह पर छुपाकर रखे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बरामद गोवंश को गौशाला भेज दिया गया है जबकि आरोपियों के खिलाफ गोहत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें