11 लोगों के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज
तावडू। गांव पाटूका अरावली पहाड़ में अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने खनन निरीक्षक की शिकायत पर 11 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस कि गिरफ्त से बाहर है। खनन निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव पाटूका के गैर मुमकिन पहाड़ में विभाग को अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी, जिसको लेकर वह खनन रक्षक धर्मपाल व चालक राजेन्द्र सिंह के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षक के मुताबिक मौके पर कोई व्यक्ति अवैध खनन करता तो नहीं पाया, लेकिन खद्यानों में ताजा टूटे हुए पत्थर पड़े हुए मिले। खद्यानों में डंपरों के टायरों के ताजा निशान भी पाए गए। निरीक्षक के अनुसार स्थानीय पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुबारिक व शोक्त निवासी गांव पीपाका, हिप्पी, अत्ती, फारूख व जाहुद्दीन निवासीयान गांव पाटूका अजरू, दाउद, सूबी जियाउल व जुम्मा निवासयीयान गांव घुसपेठी थाना तावडू मिलकर देर रात अवैध खनन का कार्य करते हैं। ब्यूरो