युवक के साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप
तावड़ू। तावडू-नूंह गोलचक्कर के निकट बाइक पर खाद लेकर जा रहे एक युवक के साथ बाइक पर सवार दो बदमाशों द्वारा मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित मकसुद निवासी गांव नूरपुर थाना तावड़ू ने बताया कि गत 10 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह तावडू तहसील के सामने स्थित एक दुकान से खाद का कट्टा लेकर अपनी बाइक से घर जा रहा था। आरोप है कि जब वह तावडू गोलचक्कर के निकट पहुंचा तो बाइक बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। ब्यूरो