कूड़ा निस्तारण के लिए प्राधिकरण देगा जमीन
नोएडा। सेक्टर-50 में पिछले दिनों कई सोसायटी के लोग इकट्ठे हुए थे और उन्होंने प्राधिकरण से जमीन की मांग की थी। इसका मकसद यहां कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था खुद से करना था। उनकी मांगों का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने सेक्टर-50 में जमीन देने के लिए हामी भर दी है। यही नहीं, प्राधिकरण की ओर से यहां कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी। यहां सोसायटी के लोग खुद ही कूड़े का निस्तारण करेंगे।