गुरुग्राम में बेअसर रहा भारत बंद
गुरुग्राम। सवर्णों के आरक्षण के मुद्दे पर मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बृहस्पतिवार को बुलाए गए भारत बंद का साइबर सिटी में कोई असर नहीं देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजार खुले दिखे। उनमें रोजाना की तरह ही चहल-पहल रही। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस ब?ल मुस्तैद रहा।
सवर्ण आरक्षण के मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर गुरुग्राम के भारत बंद में शामिल होने की अपील को लेकर जोर शोर से प्रचार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को भारत बंद को लेकर सुबह से ही कहीं कोई असर देखने को नहीं मिला। सदर बाजार, सेक्टर-14 समेत नए गुरुग्राम में मॉल और बाजारों में पूरे दिन रौनक रही। ब्यूरो