फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद------

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज के बाद गले मिलकर दी ईद उल जुहा की मुबारकबाद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। दादरी, सूरजपुर, बिलासपुर, दनकौर, जेवर कस्बों में बकरीद पर नमाज अदा करके लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। कई राजनीतिक दलों के नेता और समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे। कई रास्तों को बंद कर दिया था। दादरी में आमका रोड स्थित ईदगाह पर लोगों ने नमाज के दौरान अमन-चैन और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए दुआ मांगी। जीटी रोड पर मदरसा फैज-ए-आम, पीपल वाली मस्जिद, बड़ा बाजार वाली मस्जिद, चांद मस्जिद लुहारली, चिटहेरा समेत 14 स्थानों पर नमाज अदा गई। आमका रोड पर ईदगाह होने के बाद यातायात को बंद कर दिया गया था। नमाज के बाद वाहनों को निकाला गया जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं, रबूपुरा में भाईपुर मार्ग पर स्थित ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मौहम्मद इश्त्याक ने सुबह लोगों को नमाज अदा कराई और देश की सलामती की दुआ मांगी। इधर, तरथली, मेहंदीपुर, कादलपुर व खेरली भाव आदि ईदगाहों पर भी नमाज अदा की गई। कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान, सपा नगर अध्यक्ष अलीम सलमानी, किसान संगठन के नत्थीराम शर्मा आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

------------------
बिसाहड़ा में पुलिस रही सतर्क
ग्रेटर नोएडा। दो साल पहले बकरीद के दूसरे दिन गोवंश को मारने को लेकर हुए बवाल के मद्देनजर बुधवार को सुबह से ही बिसाहड़ा गांव में पुलिस सतर्क रही। ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहा। बिसाहड़ा गांव में प्रशासन ने पहले ही जारचा पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। शाम तक पुलिस गांव में ही तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें