फोटो--------------
कांग्रेस करेगी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद
स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर लगाया शिविर
नोएडा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सोमवार को कांग्रेस पीसीसी सदस्य रामकुमार तंवर के नेतृत्व में केरल में बाढ़ से आई भीषण तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कोष शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके भारत को सपनों का देश बनाया। हम सब आगे बढ़कर केरल के सभी भाई-बहनों की मदद करेंगे। शिविर बिशनपुरा मेन रोड पर 3 दिन के लिए लगाया गया है।
कार्यक्रम में नोएडा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा कांडपाल, प्रमोद शर्मा, योगिंदर योगी, हरिओम शर्मा, सचिन भारद्वाज धर्मेंद्र, विक्रांत यादव, यशराम तंवर, ऊधम नागर, चाहत नागर, अवनीश तंवर, उमेश तंवर, नितेश नंबरदार, प्रिंस मुखिया, धर्मेंद्र तंवर, गौरव तंवर, आयुष शिवम, तंवर रमन, अभिषेक तंवर, जीतू तंवर, दीपक तंवर, रजनीश यादव आदि शामिल रहे।
वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिझोड़ कार्यक्रम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रवक्ता पवन शर्मा, दिनेश अवाना, लियाकत चौधरी, योगेश शर्मा, राजकुमार भारती, फिरे सिंह नागर, यतेंद्र शर्मा, शहाबुदीन, सुनीता शारदा, सीमा, नीता चौहान, गुड़िया चौहान, विक्रम सेठी, गौरव अधाना, शाकिर अली, समशेर अब्बासी, विक्त्रस्म सिंह, अरुण प्रधान, मधुराज, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्यूरो