फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगाए जाएंगे 6.28 लाख पौधे
विज्ञापन

- प्रदेश में लगाए जाएंगे 9.16 करोड़ पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्रदेश को हरित प्रदेश में तब्दील करने के लिए 9.16 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें 15 अगस्त तक 5.32 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं गौतमबुद्ध नगर को 6.28 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। यह पौधे एक विभाग नहीं बल्कि अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। इसमें आरडब्ल्यूए भी शामिल होगा। वन्य क्षेत्रीय अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश को हरियाली मय बनाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। जनपद में 6.28 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें 15 अगस्त तक कुल 4 लाख 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें नोएडा व ग्रेटर-नोएडा प्राधिकरण को 1.66 लाख पौधे 15 अगस्त तक लगाने होंगे। पौधे लगाने के साथ इनका निरीक्षण पीएमएस द्वारा किया जाएगा। ताकि उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें