फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फिर थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: बारिश ने फिर थामी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह लगा लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बारिश का असर एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने वाहनों की रफ्तार को थामकर रख दिया। जगह-जगह देर शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर तक बादलों की लुकाछुपी का खेल चलने के बाद दोपहर करीब दो बजे से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक कभी तेज और कभी हल्की बारिश होने से मुख्य मार्गों सहित औद्योगिक और आवासीय सेक्टर जलमग्न हो गए। सड़कों पर हर जगह वाहन रेंगते दिखाई दिए। अक्सर जाम से जूझने वाले दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर बारिश के बाद वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि ट्रैफिक पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला रेगुलेटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। यहां जाम की सबसे बड़ी वजह डीएनडी फ्लाईओवर के लूप पर जलभराव बताया जा रहा है। वहीं, महामाया फ्लाईओवर से ओखला बैराज तक वाहन जाम में फंसे रहे। अट्टापीर से सेक्टर-54 ग्रीन बेल्ट को जोड़ने वाले मार्ग के बीच पड़ने वाले सभी चौराहों के सिग्नल खराब हो गए, जिससे यातायात व्यवस्था और बिगड़ गई। वहीं, एमपी-1 मार्ग पर भी ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से जाम की समस्या बढ़ गई। सेक्टर-12/22 तिराहे की लालबत्ती पर शाम जाम लग गया। इसके अलावा होशियारपुर से सिटी सेंटर तक लोग जाम से जूझते रहे। गौर सिटी गोल चक्कर पर भी दोपहर में दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें