नार्वे निवासी मारिया फ्रेडरिक को पुलिस ने एवीजे हाईट्स बिल्डर से फ्लैट के नाम पर जमा किए गए दो लाख रुपये का चेक वापस दिला दिया है। चेक मिलने के बाद महिला ने नार्वे की एंबेसी को ईमेल कर नोएडा पुलिस और एंबेसी का आभार प्रकट किया है।
महिला का कहना है कि उसने दो साल पहले अपने और बेटी के नाम पर फ्लैट बुक कराया था। जिसे कैंसल कराने के बाद भी बिल्डर ने उसे रुपये नहीं लौटाए थे। मामले में ईटा-1 निवासी महिला ने सूरजपुर पुलिस से भी शिकायत की, तब भी रुपये नहीं मिले।
जिसके बाद हाल ही उन्होंने कुछ माह पहले नार्वे एंबेसी से शिकायत की। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बिल्डर से दो लाख रुपये का चेक महिला को दिला दिया है। मारिया का कहना है कि उन्होंने चेक मिलने की सूचना नार्वे एंबेसी को ईमेल से भेज दी है और इसमें पुलिस को धन्यवाद दिया है।