फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आग में झुलसे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

सेक्टर-4आर पटेल नगर स्थित परचून की दुकान में अवैध रूप से छोटे सिलेंडर में गैस भरने के दौरान आग लगने से झुलसे एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। इससे नाराज लोगों ने देर शाम राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और लोगों को हाईवे से हटाया।
विज्ञापन

पटेल नगर स्थित घरेलू सामान की दुकान में आठ जून की शाम सिलेंडर लीक होने से फैली गैस में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान मालिक देवेंदर, उसका किराएदार सुधांशू, पड़ोस में रहने वाली रशीदन और उनका आठ माह का बेटा साहिल झुलस गए। हालत नाजुक होने की वजह से बीके में सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को सुधांशु ने दम तोड़ दिया जिससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे श्मशान घाट ले जाते समय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। करीब 20 मिनट तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। आस पास रहने वालों का आरोप है कि कुछ लोग गली में गैस सिलेंडर भरने का काम करते हैं। जिससे अक्सर ही गली में गैस लीक होती रहती है। इस घटना के बाद पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सेक्टर 8 पुलिस चौकी प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें