फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अति सुरक्षित चाणक्यपुरी में 1.70 किलो सोना लूटा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करोल बाग का ज्वलेर सरोजनी नगर से सोना दिखाकर लौट रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चाणक्यपुरी इलाके में बुधवार दोपहर हथियार बदमाशों ने ज्वेलर से 1.70 किलो सोना लूट लिया। ज्वेलर करोल बाग जा रहा था। वहीं, नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने देर शाम दो आरोपियों अनुराग उर्फ पिंटू और रोहित दहिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करोल बाग स्थित भाटिया एंड संस के ज्वेलर सरोजनी नगर में सोना दिखाने गए थे। सोने को दिखाकर करोल बाग लौटने के दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चाणक्यपुरी में उन्हें रोक दिया। बदमाश पिस्टल दिखाकर सोने से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष बलिहार सिंह व एसआई आशीष यादव की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी संजय शर्मा की टीम को लगाया। स्पेशल स्टाफ ने शाम को अनुराग उर्फ पिंटू और रोहित दहिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटा गया पूरा सोना बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें