फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील और महामाया के 17 छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज और महामाया बालिका इंटर कॉलेज के 17 छात्रों को बृहस्पतिवार को 2.55 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बताया शिक्षादान संस्था के सहयोग से काइजेन संस्था की ओर से छात्रवृत्ति दी गई। समारोह में काइजेन के संस्थापक व सीईओ विनीत हांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शिक्षादान के संस्थापक वीजी कृष्णन और बिंदु कृष्णन विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में काइजेन से अंकिता मालिक, प्रशांत सुब्रह्मण्यन, साधना आर्य, अदीबा अमीन, प्रियम्बदा नाथ और प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें