नोएडा। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। सोमवार को 17 नए मरीज मिले, जबकि 33 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, अब भी अस्पतालों के आईसीयू में कई मरीज भर्ती हैं। कोविड अस्पताल के डॉ. टीके सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में 9 मरीज एक से दो महीने से भर्ती हैं। इसमें से 7 मरीज आईसीयू और दो वार्ड में भर्ती हैं। राहत की बात यह भी है कि एक सप्ताह से जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 63,002 हो गया है, जिसमें से 62,415 लोग ठीक हो चुके हैं और 466 की मौत हुई है। फिलहाल, 121 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि इन आंकड़ों को पोर्टल चढ़ाया जा रहा है। इससे सक्रिय मरीजों का आंकड़ा और भी कम हो जाएगा।