फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेलीग्राम टॉस्क के जरिए 17 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने मसूरी क्षेत्र के कारोबारी नवीन कुमार से 17 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इंदरगढ़ी डासना में रहने वाले नवीन कुमार के मुताबिक जुलाई माह में उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया और घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर दिया। इसके बाद रिंसी नाम के व्यक्ति ने कॉल कर टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां पहले निश्शुल्क टॉस्क रिव्यू कराकर मुनाफा खातों में भेजा गया। इसके बाद प्रीपेड टॉक्स लेकर निवेश कराया गया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने कुछेक दिनों में 17 लाख रुपये निवेश किए लेकिन खातों में मुनाफा नहीं भेजा गया। कोई न कोई बहाना बनाकर साइबर ठग निवेश कराते रहे। नवीन कुमार के मुताबिक साइबर ठगों ने 17 लाख रुपये उनसे ठग लिए। अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें