फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की नवगठित समन्वय समिति की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परिवर्तन बस यात्रा मंगलवार को गुरुग्राम से शुरू हुई। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा का राजीव चौक व बादशाहपुर में भव्य स्वागत हुआ। इसके अलावा सोहना और नूंह इलाके में कांग्रेसी यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उमड़े।
राजीव चौक पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने गुलाब नबी आजाद एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गदा भेंट की, वहीं पगड़ी बांधकर स्वागत किया। बादशाहपुर में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए राव कमलबीर और पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया, जबकि सोहना में जितेंद्र भारद्वाज एवं अन्य नेताओं ने एक सभा में पार्टी नेताओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांटकर राज हासिल किया है और आज फिर से उसी रास्ते पर है। लोगों में नफरत के बीज बोने वाले भाजपा नेताओं को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को तबाह कर दिया है, युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महज नारा बनकर रह गया है। आज किसान, युवाओं, महिलाओं के लिए देश एवं प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है।
उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने न केवल छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों को तबाह कर दिया, बल्कि आम जनता को भी भारी कष्ट उठाने पड़े, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई और आम लोगों को भाजपा के पांच साल के शासनकाल में झूठे आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ, बल्कि इसके विपरीत समाज को बांटने के षड्यंत्र रचे गए।
विज्ञापन

बस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री अजय यादव व महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा व पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, विधायक जयवीर वाल्मीकि व ललित नागर, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर और जयपाल सिंह लाली आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें