फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में देर रात लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात लगी आग से, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के गांव साईमीर बॉस में बुधवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गई, जिसमें घर में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने उपमंडल अधिकारी से सहायता की गुहार लगाई है।
मुबीन पुत्र शेर मोहम्मद बुधवार शाम गहरी नींद में सोया था। रात लगभग 10 बजे अचानक घर में आग लग गई। लोगों के शोर मचाने के बाद मुबीन की नींद खुली और वह आग देखकर घबड़ा गया। सबसे पहले मुबीन के साथ आस-पास के ग्रामीणों ने घर में सोये बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्य को पहले बाहर निकाला, उसके बाद में आग पर काबू पाने के लिए पूरा गांव जुट गया, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन घर में रखा सामान नहीं बचा पाये। सारा सामान, कपड़े, बिस्तर जल कर राख हो गए। इतना ही नहीं आग ने मुबीन की एक बकरी को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बकरी को भी किसी तरह आग से बाहर निकाल लिया, परन्तु बकरी आग से बुरी तरह घायल हो गई। मुबीन ने बताया कि आग से लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबीन ने एसडीएम रीगन कुमार से सहायता की गुहार लगाई है। एस डी एम रीगन कुमार ने कहा कि पीड़ित की गुहार मेरे संज्ञान है। इसमें उचित सहायता पीड़ित की कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें