अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिग्नल प्रोसेसिंग एवं इंटीग्रेटेड नेटवर्क पर चर्चा
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को सिग्नल प्रोसेसिंग एवं इंटीग्रेटेड नेटवर्क विषय पर एसपीआईएन-2019 नामक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। जिसमें यूएसए, यूके, जर्मनी, वियतनाम, ईरान, रोमानिया, जापान, इटली, हांगकांग, इजराइल, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन व ताइवान सहित अनेक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं, देश-विदेश से वैज्ञानिकों, अकादमियों, उद्यमियों ने सिग्नल प्रोसेसिंग एवं इंटीग्रेटेड नेटवर्क के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शुभारंभ जापान की चोउ विश्वविद्यालय की डॉ. काजुया कोबाययशी, यूएसए की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के प्रो. राज मित्रा ने किया। डॉ. काजुया ने वैज्ञानिकों और उद्योग विशेषज्ञों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा। सम्मेलन में दो दिन में 38 ओरल पेपर की प्रस्तुति, 7 तकनीकी सत्र और 20 से अधिक पोस्टर प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान अतिथियों ने सम्मेलन पर आधारित पुस्तिका का अनावरण भी किया। इस मौके पर एमिटी के शिक्षक सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। ब्यूरो