फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की विशेषताओं को बताने के लिए बनाई गई फिल्म

Wed, 22 Aug 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन

अब नोएडा को लघु फिल्म के माध्यम से जानने का मौका मिलेगा। इसके माध्यम से शहर की जरूरी जानकारियों को किसी प्रमुख मंच पर रखने में आसानी होगी। स्मार्ट सिटी के मंच पर भी यह लाभदायक साबित होगा। इसकी शूटिंग मंगलवार को पूरी हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, नोएडा अपने आप में एक अनोखा शहर है। लेकिन इस शहर की प्रमुख विशेषताओं को एक जगह पर नहीं समेटा गया है। यही वजह है कि जब कभी जरूरत पड़ती है तो नोएडा की सही व्याख्या नहीं हो पाती है।

इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक लघु फिल्म बनवाई है। फिल्म में शहर की प्रमुख खूबियों को विस्तार से बताया गया है। अगले एक सप्ताह में यह फिल्म उपलब्ध हो जाएगी। मंगलवार को सेक्टर-6 में इसकी शूटिंग की गई।
विज्ञापन


अब अगर शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर बताने की जरूरत पड़ेगी तो यह फिल्म ही दिखाने के लिए काफी साबित होगी। इसके माध्यम से शहर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह ने बताया कि करीब दस दिन में पूरी फिल्म सबके सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें