फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काविडयों की सुरक्षा में नोएडा में 110 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में तैनात होेंगे 110 पुलिसकर्मी
विज्ञापन


सेक्टर-14ए, डीएनडी और ओखला बैराज पर बनेंगी अस्थायी पुलिस चौकियां
ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी की मदद से भी की जाएगी यात्रा मार्ग की निगरानी

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कांवड़ियों की सुरक्षा में नोएडा में 110 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जिले में कई अस्थायी पुलिस चौकियां भी बनाई जाएंगी। जरूरत पड़ी तो ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-14ए, डीएनडी फ्लाईओवर और ओखला बैराज पर अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इन पर बृहस्पतिवार से 30 से 40 पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा, जबकि अन्य वर्दी में रहेंगे। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिस रास्ते से भोले के भक्त गुजरेंगे वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जा रही है। 10-12 स्थानों को इसके लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि सड़क से दूर होकर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन और टेंट लगाएं, जिससे आमजनों को असुविधा न हो। किसी तरह की परेशानी हो तो पुलिस कंट्रोल रूम या 100 नंबर पर सूचना दें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें