फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेरा------मोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेरा लागू होने से निवेशकों का बढ़ा विश्वास: मोहित
विज्ञापन

नोएडा। बिल्डरों पर शिकंजा कसने और इस पेशे में गलत लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए जब से रेरा लागू हुआ है तब से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। अब बिल्डर सीधे तौर से निवेशकों से संवाद भी कर रहे हैं। यह बात शनिवार को सुपरटेक के एमडी मोहित अरोड़ा ने निवेशकों के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोई भी बिल्डर नहीं चाहेगा कि उनके यहां पर फ्लैट खरीदने वाला परेशान हो, लेकिन कुछ सालों में इस पेशे में गलत लोग आ गए हैं जिससे अन्य बिल्डरों पर भी संशय किया जाने लगा है। उन्होेेंने निवेशकों से कहा कि यदि कोई दिक्कत है तो वह सीधे आकर बात करें। कोशिश की जा रही है कि जो वादे किए थे वह पूरे किए जाएं। कहा कि कंपनी दिल्ली एनसीआर में पिछले 30 साल से काम कर रही है। पिछले तीन साल में 22 हजार फ्लैटों पर पजेशन दिया जा चुका है और फाइनेंशियल ईयर में 17 हजार प्लैटों पर पजेशन देने का लक्ष्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें