फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे करने पहुंची टीम को लौटाया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्वे करने पहुंची टीम को लौटाया वापस
नोएडा। शाहबेरी हादसे के बाद खतरनाक इमारतों की पहचान के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सर्वे शुरू कर दिया है। शनिवार को अट्टा गांव में पहुंची प्राधिकरण की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इमारत की फोटो खींचते देख एकत्रित हुई ग्रामीणों की भीड़ का विरोध देख टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शाहबेरी में दो इमारतों के जमींदोज होने के बाद अब अवैध निर्माणों की याद नोएडा प्राधिकरण को आई है। नियमों को दरकिनार कर बनाई गई इमारतों की पहचान के लिए सर्वे किया जा रहा है। वर्क सर्कल-2 के अधिकारी शनिवार को अट्टा गांव में सर्वे के लिए पहुंचे थे। गांव की एक गली में खड़े अधिकारी किसी इमारत की फोटो कैमरे में कैद कर रहे थे, इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। कुछ ही देर में ग्रामीणों का विरोध हंगामे में तब्दील होता नजर आया। इस बीच सर्वे करने पहुंची टीम को वापस लौटना पड़ा। वहीं, गांव के लोग रविवार को गांव के बारात घर में पंचायत बुलाने की योजना बना रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें