फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश्वर शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे प्रयासों का ईमानदारी के साथ न्याय किया जाए : दिनेश्वर शर्मा
विज्ञापन

एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर पर बातचीत के लिए केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा ने कहा है कि उनके पास जादू की छड़ी नहीं है, लेकिन वह अपने कार्यों से इस मुद्दे का मूल्यांकन करना चाहेंगे। दिनेश्वर सोमवार से घाटी में वार्ता की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन

इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व निदेशक ने कहा, ‘मेरे पास जादू की छड़ी नहीं है लेकिन अतीत के चश्मों से देखने की बजाय मेरे प्रयासों का ईमानदारी के साथ न्याय किया जाना चाहिए।’ 61 वर्षीय दिनेश्वर शर्मा यह भी कहा कि कश्मीर में विभिन्न साझेदारों के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू होने से पहले किसी को भी निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए। मैं अपने कार्य के जरिये मूल्यांकन करना चाहता हूं। अपने कार्य को ‘गंभीर प्रयास’ करार देते हुए उन्होंने कहा, ‘किसी को भी रेगिस्तान में मछली पकड़ने से बचना चाहिए। मैं सोमवार को अपने लोगों के साथ वहां जा रहा हूं। हम उनके दर्द व पीड़ा को समझते हैं व उनकी समस्याओं के लिए उपयुक्त उपाय खोजने का प्रयास करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें