फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बड़ी बहन के सामने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- अशोक विहार में बंद पड़े स्कूल में चाकू की नोंक पर की वारदात, आरोपी फरार
विज्ञापन

- किशोरी के माता-पिता स्कूल में करते हैं मजदूरी, घटना के वक्त गए हुए थे बाहर
- आरोपी ने दोनों बहनों से मोबाइल व अन्य सामान भी लूटा, एक संदिग्ध हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में मरम्मत के लिए बंद पड़े दिल्ली नगर निगम के स्कूल में 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लूटपाट के इरादे से घुसे युवक ने किशोरी की 18 वर्षीय बड़ी बहन के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। बाद में मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गया।
किसी काम से बाहर गए किशोरी के माता-पिता स्कूल लौटे तो दोनों बहनों ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्कूल में किशोरी के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं और पिछले कुछ समय से वहीं रह रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह किसी काम से बाहर चले गए। इस बीच एक शख्स स्कूल में लूटपाट के इरादे से दाखिल हो गया। उस समय मजदूर दंपति की दोनों बेटी स्कूल के एक कमरे में मौजूद थी। आरोपी वहां पहुंचा। पहले उसने दोनों से मोबाइल लूटा। इसके बाद आरोपी ने वहीं से चाकू उठाकर बड़ी बहन को एक कोने में बिठा दिया और डरा धमकाकर उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें