ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-12 के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट से इलेक्ट्रिकल पैनल के कीमती पार्ट चोरी होने का मामला सामना आया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। कंपनी में लीगल मैनेजर अशोक कुमार ने शिकायत की है कि निर्माण स्थल पर रखे इलेक्ट्रिकल पैनल में लगे कुछ महंगे पार्ट 30 अप्रैल को चोरी कर लिए गए। तलाशी के बाद भी सामान और आरोपी का सुराग नहीं मिलने पर पांच मई को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन तकनीकी और अन्य कारणों से वह शिकायत निरस्त हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो