फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर की तलाशी में 157 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। टीला गांव स्थित घर में हरियाणा से लाकर अवैध बिक्री के लिए एकत्र कर रखी गई शराब की 157 पेटी पुलिस ने रविवार को बरामद की है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान मकान में हरियाणा से लाई गई 140 पेटी देशी शराब और 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी राजू मावी को भी पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी रूपक मावी के साथ हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीद कर लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में महंगे दाम में बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें