फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर प्रेमियों के लिए शुरू हुआ पैट फेड फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन: संशोधित...
विज्ञापन

रैंप पर दिखा कुत्ते और बिल्लियों का जलवा
- जानवर प्रेमियों के लिए शुरू हुआ पेट फेड फेस्टिवल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जानवर प्रेमियों के लिए शनिवार को दिल्ली के ओखला एनएसआईसी ग्राउंड में दो दिवसीय पेट फेड फेस्टिवल शुरू हो गया। फेस्टिवल के पहले दिन लोग अपने जानवरों को लेकर पहुंचे। फेस्टिवल की गतिविधियों में उनके पालतू कुत्ते और बिल्ली ने काफी प्रशंसा बटोरी। इस मौके पर देसी और विदेशी हर तरह के कुत्ते और बिल्लियाें को देखकर दर्शक बेहद खुश हुए।
रविवार को फेस्टिवल का दूसरा और आखिरी दिन होगा। शनिवार को फेस्टिवल में पेट फेड के आयोजकों ने कुत्तों और बिल्लियों को रैंप पर उतारा। रैंप पर लुभावनी चाल में चलकर कुत्ते और बिल्लियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फेस्टिवल में सिक्योरिटी डॉग शो, डिस्कवर डॉग जोन, डॉग एंड कैट फैशन शो, कैट जोन, कुत्ते की फुर्ती, प्ले एरिया और अन्य गतिविधियों को शामिल किया गया। इस मौके पर कुत्ते और बिल्लियों को गोद लेने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट फैड के संस्थापक अक्षय गुप्ता ने बताया कि जानवरों के प्रति लोगों में प्रेम भावना बढ़ाने के लिए इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। अगर ज्यादा से ज्यादा लोग जानवरों के प्रति सकारात्मक सोच रखेंगे तो जानवरों और इंसानों के बीच बेहतर रिश्ते कायम होंगे। इससे जानवरों को भी सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कुत्ते और बिल्ली जैसे जानवरों को पालना चाहिए ताकि उन्हे सड़कों पर ना घूमना पड़े। इस मौके पर लोगों ने जानवरों को गोद लेने के लिए भी पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें