फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामहिया कुलपति की रेस के लिए कमेटी ने तीन नाम चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया कुलपति की रेस के
विज्ञापन

लिए कमेटी ने तीन नाम चुने
- मंत्रालय नजमा अख्तर, एसएम इश्तियाक व फुरकान अख्तर की फाइल राष्ट्रपति को भेजेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कुलपति पद के लिए सर्च सलेक्शन कमेटी ने तीन नाम चयनित किए हैं। इस सूची में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एनआईईपीए) की नजमा अख्तर, एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज के महासचिव फुरकान कमर व आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एसएम इश्तियाक का नाम शामिल है। इन नामों में से राष्ट्रपति एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रामनाथ कोविंद कुलपति पद के नाम का चयन करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पांच महीने पहले प्रो. तलत अहमद ने कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि वे कश्मीर विश्वविद्यालय में दूसरी बार कुलपति नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद से जामिया में कुलपति पद खाली है। सरकार ने कुलपति पद के चयन के लिए सर्च सलेक्शन कमेटी का चयन किया था। कमेटी ने विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए नामों की सूची में से तीन नामों का चयन किया है। इसी के आधार पर अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस सूची को राष्ट्रपति भवन भेजेगा।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के टेेक्सटाइल विभाग के प्रो. एसएम इश्तियाक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मशीन व डिजाइन में विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली में डीन ऑफ स्टूडेंट के अलावा टेक्सटाइल विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वहीं, एनआईईपीए की नजमा अख्तर दूरस्थ व अल्पसंख्यक शिक्षा में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तो पीएचडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज के महासचिव फुरकान कमर इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े रहे हैं। वे जामिया के सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज के संस्थापक व डायरेक्टर भी थे। वह हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले कुलपति भी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें