यूपी के फर्रुखाबाद की रहने वाली है महिला
सैफई और फर्रुखाबाद समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
----
आज की पीडीएफ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
--
अमर उजाला इंपैक्ट
--
बुजुर्ग महिला की सुनी गई पुकार, मिल गया इलाज
- दिल से पेसमेकर निकलने के बाद इलाज के लिए भटक रही थी महिला
- यूपी के फर्रुखाबाद निवासी महिला ने पिछले साल सैफई में लगवाया था पेसमेकर
- अमर उजाला में खबर छपने के बाद शुरू हुआ इलाज, अगले सप्ताह हो सकता है ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल से पेसमेकर निकलने को बाद उसे ठीक कराने को लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रही बुजुर्ग महिला की पुकार सुन ली गई है। शुक्रवार को यूपी के फर्रुखाबाद निवासी रोली सोमवंशी (63) की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद महिला को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की ओेर से इलाज के लिए बुलाया है। अस्पताल में शुक्रवार देर शाम महिला तक इलाज से जुड़ी तमाम जानकारी लेने के बाद उसका ऑपरेशन अगले सप्ताह करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल ईडब्ल्यूएस वर्ग के तहत महिला का इलाज करेगा।
रोली सोमवंशी (63) ने सितंबर 2017 में सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से पेसमेकर लगवाया था। उसी साल उनके पति का निधन भी हो गया जिसके बाद वे परिवार में अकेली हो गईं। इसी बीच कुछ तकनीकी खामी के चलते पेसमेकर बाहर निकल गया। जिसके बाद वह अपने भांजे के साथ इलाज के लिए दिल्ली आ गईं। यहां अस्पतालों में चक्कर लगाने के बाद भी उनका इलाज शुरू नहीं हो पा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता वकील अशोक अग्रवाल ने महिला मरीज को जीबी पंत भी भेजा लेकिन वहां भी इलाज नहीं मिला था।