सफाई निरीक्षकों के पहले कार्यालय का उद्घाटन
नई दिल्ली। दक्षिण जोन में सफाई निरीक्षकों के पहले कार्यालय का मालवीय नगर (वार्ड नंबर-63) का उद्घाटन थानीय पार्षद एवं शिक्षा समिति अध्यक्षा डा. नंदिनी शर्मा ने किया। इस मौके पर उनके साथ दक्षिण जोन वार्ड समिति की अध्यक्षा तुलसी जोशी और डेम्स के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। नया कार्यालय खुलने से वार्ड वासियों को सफाई से संबंधित तमाम शिकायतों का आसानी से हल हो जाएगा। इस कार्यालय की शुरुआत से सफाई कर्मियों के बीच आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा और वार्ड में स्वच्छता का स्तर और बेहतर होगा। ब्यूरो