फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की शिकायत और सरकारी अस्पताल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण निपटाएं, सरकारी अस्पताल बनवाएं
विज्ञापन

गौड़ सिटी के राधाकृष्णा पार्क में लोगों ने अफसरों को बताईं समस्याएं

पुलिस-प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले 16 लोगों को पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सोसायटी की संस्था ‘संवाद मंच’ के तत्वावधान में शनिवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं अन्य अधिकारी लोगों के बीच पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन राधाकृष्णा पार्क में हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बिल्डरों की पोल खोलते हुए कई शिकायतें कीं। निवासियों ने निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल व प्रदूषण की भी शिकायत की। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के निर्माण की भी मांग रखी। निवासियों ने बिजली, पानी की आपूर्ति, ट्रैफिक जाम, वोटर रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा इंतजाम, बिल्डरों के अवैध निर्माण, गंदगी आदि की भी शिकायत की। अधिकारियों ने उनकी शिकायतें सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं शाम होते-होते पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण फैलाने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सुबह 11 बजे डीएम बीएन सिंह, एसपी देहात विनीत जायसवाल, बिसरख के सीओ पीयूष सिंह, ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी सचिन सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक एके तिवारी, नोएडा पॉवर कंपनी के महाप्रबंधक सारनाथ गांगुली, फायर स्टेशन अधिकारी एसएन यादव और यातायात निरीक्षक विनोद कुमार पहुंचे।
विज्ञापन

चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी के रहने वाले आईजी अग्रवाल ने बताया कि छोटी मिलक गांव के पास एक खाली मैदान पड़ा है। उससे दिनभर धूल उड़ती है। पूरे इलाके में बिल्डर निर्माण कर रहे हैं, लेकिन धूल रोकने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहे हैं।
गौड़ सिटी इलेवंथ एवेन्यू के निवासी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि लगातार महिलाओं से चेन स्नैचिंग की वारदात हो रही हैं। गौड़ सिटी 12 एवेन्यू में रहने वाले जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने सोसायटी के निवासियों को सीधे कनेक्शन देने का आदेश दिया है। इसके बावजूद बिल्डर 60 हजार रुपये मांग रहे हैं।
महाप्रबंधक सारनाथ गांगुली ने बताया कि आप लोग एकत्र होकर आएं, सबको अलग-अलग कनेक्शन मिल जाएंगे। स्थानीय निवासी ज्ञान सिंह, नागमणि और अन्य लोगों ने वोटर कार्ड में खामियों की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कहा कि ऐसी त्रुटियों को दूर करवाने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म-8 भर सकते हैं। लोगों ने कहा कि दमकल विभाग आग से बचाव के पर्याप्त बंदोबस्त न होने के बावजूद बिल्डर को एनओसी देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें