फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मोसिस्ट एसोसरिएशन ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन ने की हड़ताल
विज्ञापन

दादरी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो घंटे तक हड़ताल की। जिससे बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दो घंटा हड़ताल व शनिवार को अवकाश करने की चेतावनी दी गई है। डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री कपिल चौधरी ने बताया कि फॉर्मासिस्ट संवर्ग कर्मियों को प्राप्त हो रहे भत्ते में वृद्धि करने, केंद्र सरकार की तरह प्रदेश सरकार के राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फॉर्मासिस्ट को केयर भत्ता दिए जाने, मानक के अनुसार पदों का सृजन करने, रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्तियों सहित 14 मांगें है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मांगों को नहीं माना जाता है, तो पहले तो दो-दो घंटे की हड़ताल करेंगे। उसके बाद एक दिन का अवकाश और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें