प्रॉपर्टी डीलर को घर के बाहर बुलाकर मारी गोली
दादरी। दादरी में शिव वाटिका निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर को बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर बुलाकर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से घायल को परिजन मैक्स अस्पताल ले गए हैं जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मूलरूप से जारचा के सैथली गांव के निवासी सुंदर सिंह (55) दादरी के शिव वाटिका में रहते हैं। रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने नाम लेकर उन्हें पुकारा। जैसे ही सुंदर घर के बाहर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले गए हैं जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी ने मौके पर जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अभी किसी रंजिश या बदमाशों के गोली मारने का कारण नहीं पता चल सका है। बता दें कि तीन दिन बाद सुंदर के बेटे की शादी है। ब्यूरो