दलित प्रेरणा स्थल पर बाबा साहब को किया गया नमन
नोएडा। बहुजन समाज पार्टी गौतम बुद्ध नगर जिला कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भारतीय संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर मनाया गया। बाबा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भिक्षु सुमित रत्न ने बुद्ध वंदना कराई। इस मौके पर नोएडा से पूर्व प्रत्याशी रविकांत मिश्रा, संजीव त्यागी उपाध्यक्ष ग्रेटर नोएडा, ब्रह्म प्रकाश विधानसभा अध्यक्ष, अनस जावेद विधानसभा प्रभारी, जोन इंचार्ज कृष्ण इंदौरिया आदि शामिल हुए। जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने बताया कि शहर में पूरे दिन कार्यक्रम चले।
कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
सेक्टर-10 महानगर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नोएडा पुष्पा कांडपाल, पीसीसी सदस्य लियाकत चौधरी, पीसीसी सदस्य सत्येंद्र शर्मा, नोएडा अल्पसंख्यक चेयरमैन मोहम्मद गुड्डू, महानगर कांग्रेस कमेटी सचिव इंद्रजीत तिवारी आदि शामिल रहे।
भारतीय युवा सभा ने परिनिर्वाण दिवस मनाया
भारतीय युवा सभा ने सेक्टर-37 अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा, नरेश कुमार, रंजन कुमार, श्याम कुमार, सुरेंद्र वर्मा, रोशन शर्मा, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।
पंचशील में किया गया बाबा को नमन
सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रृद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर शिक्षक पिंटू कुमार, शीलेंद्र उपाध्याय, पवन कुमार, शीतल, मैत्री, पूनम, दीपिका, निवेदिता आदि उपस्थित रहे।
शहीद भगत सिंह सेना ने किया पुष्पार्पण
शहीद भगत सिंह सेना ने ग्राम निठारी स्थित बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक व शहीद भगत सिंह सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश, नीरज अंबावाता , विनय हिंदू, अविनाश सिंह, सतीश गुप्ता, शिल्पी शर्मा, प्रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे।