फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेरा ने एसोटेक बिल्डर को यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेरा ने एसोटेक बिल्डर को यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-44 स्थिति एसोटेक बिल्डर की सोसायटी के लोगों ने रेरा में शिकायत कर बिल्डर पर कॉमन एरिया बेचने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि जिसे कॉमन एरिया बेचा है, वह वहां पर सर्वेंट रूम बना रहा है। शिकायत पर सुनवाई के बाद उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की पीठ दो ने एसोटेक बिल्डर को अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। साथ ही, नोएडा प्राधिकरण से तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। पीठ के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि बिल्डर को यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया गया है। अगली सुनवाई 28 दिसंबर को होगी। वहीं नोएडा प्राधिकरण से भी मौके पर जाकर निर्माण कार्य और कॉमन एरिया को बेचने की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें