फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौड़ सिटी में नहीं हो सकी श्रद्धांजलि सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर हत्याकांड
विज्ञापन



गौड़ सिटी में नहीं हो सकी श्रद्धांजलि सभा
पार्क एवेन्यू निवासी घटना को मान रहे षडयंत्र, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी के राधाकृष्ण पार्क में बुधवार सुबह शहीद इंस्पेक्टर की श्रद्धांजलि सभा बुलाई गई थी, लेकिन सभा में कोई नहीं पहुंचा। लिहाजा इसे स्थगित कर दिया गया। वहीं, पार्क एवेन्यू सोसायटी के लोग सुबोध कुमार के परिवार के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। निवासी विवेक रमन ने बताया कि शहीद इंस्पेक्टर पार्क एवेन्यू सोसायटी में रहते थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभा बुलाई गई थी। लेकिन कार्य दिवस होने के कारण लोग काम पर चले गए। शनिवार या रविवार को शोक सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का परिवार एक वर्ष से अधिक समय से यहां रह रहा है। घटना के बाद परिवार जिला एटा स्थित गांव चला गया है। लोगों के बीच हर समय बुलंदशहर की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि हकीकत से पर्दा उठ सके। लोग बुलंदशहर की घटना को षडयंत्र मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें