सफाईकर्मियों की 10 से हड़ताल की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। संगठन के उपाध्यक्ष महेश चंदेलिया का कहना है कि प्राधिकरण ने सफाईकर्मियों का वेतन नहीं बढ़ाया है। इससे उनमें काफी रोष है। इसके अलावा, उन्होंने ठेकेदारी प्रथा से निकालकर स्थायी करने, वर्दी पर ग्रेनो प्राधिकरण लिखवाने, यूनियन के लिए कार्यालय देने, चिकित्सा बीमा कार्ड बनाने, सेवानिवृत्त होने पर पांच लाख रुपये दिलाने की मांग की हैं। इनके पूरा न होने पर 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
संपत्ति विभाग में प्रबंधक नियुक्ति की मांग
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आवासीय संपत्ति विभाग में प्रबंधक की नियुक्ति जल्द करने की मांग की है। इस बाबत ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ के नाम ज्ञापन देते हुए यूनियन के प्रदेश संयोजक राजबीर कसाना ने कहा कि प्रबंधक के न होने से किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड नहीं मिल पा रहे हैं।