फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को संरक्षण दे रही है केजरीवाल सरकार-मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय के साथ स्टोरी
विज्ञापन


अपराधियों को संरक्षण दे रही सरकार-मनोज तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर बाल शोषण के आरोप तय किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है के केजरीवाल सरकार अपराधियों को संरक्षण देकर राजनीति को कलंकित कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट ने अमानतुल्ला के खिलाफ आरोप तय कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि आप सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यह पहला अवसर नहीं है, जब अमानतुल्लाह पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप तय हुआ है। इससे पहले जान से मारने की कोशिश करने, मारपीट करने, महिला उत्पीड़न और अब बाल शोषण के अपराध में अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उन्हें संरक्षण मिल रहा है। यह न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा के लिए भी बड़े खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सामाजिक संस्थाएं बचपन बचाओ अभियान चला रही हैं, वहीं केजरीवाल सरकार के संरक्षण में उनके विधायक और मंत्री दिल्ली का बचपन कुचलने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें