फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए नहीं उठाए गए माकूल कदम:विरमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी झांसी ग्रेड सेपरेटर:
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने की मांग
नई दिल्ली। रानी झांसी फ्लाईओवर की शुरुआत के बाद भी वहां अक्सर लगने वाले जाम और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष ने चिंता जताई है। उन्होंने इस मामले में सभी संबंधित विभागों को जिम्मेवार ठहराते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को इस ग्रेड सेपरेटर का लाभ मिल सके। स्थायी समिति की अध्यक्ष वीणा विरमानी ने ईदगाह के पास ट्रैफिक जाम से निपटने और पैदल यात्रियों के लिए उचित बदलाव के सुझाव दिए हैं। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन के लिहाज से रूपरेखा तैयार करने को कहा है। सेंट्रल वर्ज को व्यवस्थित करने और वाहनों की अवैध तौर पर की जाने वाली पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार करने को कहा है। साथ ही उन्होंने इस मामले में कोताही बरतने वाले अधिकारियों से भी कार्य में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें