केंद्र भी शहीद के परिवारों को दे 5 करोड़ की राशि : सुरेंद्र सिंह
नई दिल्ली। शहीद के परिवार के लिए एक करोड़ की मुआवजा राशि दिए जाने की घोषणा के बाद अब दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर केंद्र को घेरने की कोशिश कर रही है। आप के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर सैनिकों के परिवारों के प्रति कोई भाव न रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर केंद्र को शहीदों के परिवारों को कम से कम पांच करोड़ रुपये की राशि दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार शहीद विजेंद्र पाल के घर उनके परिवार को सम्मान राशि देने पहुंची तो भाजपा के लोग शहीद विजेंद पाल के पोस्टरों पर ही कालिख लगा दी। शहीद फायरमैन विजेंद पाल ने मई 2017 में हमारे जैसे लोगों की जान बचाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर पीएम सैनिकों की हौसला अफजाई करने के लिए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और दूसरी ओर वन रैंक वन पेंशन के लिए आन्दोलन करने पर सैनिकों पर ही पीएम लाठियां चलवाते हैं।