फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनों पर मिलने वाला पानी हुई महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर मशीन से मिलने वाला पानी एक रुपये महंगा
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाला पानी महंगा हो गया है। अब इस मशीन से एक ग्यास पानी दो रुपये में मिलेगा। वहीं अब पानी के लिए मिलने वाले कंटेनर भी महंगे हो गए हैं। दो रुपये में मिलने वाला कंटेनर अब तीन रुपये में यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने एक सर्कुलर जारी कर स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाले पानी के मूल्य में वृद्धि करने का निर्णय लिया। अब तीन सौ मिलीलीटर पानी एक रुपये की जगह दो रुपये में मिलेगा। हालांकि एक लीटर से पांच लीटर के मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है। कंटेनर का मूल्य बढ़ने से जरूर एक रुपया पानी महंगा हो जाएगा। अब एक लीटर पानी पांच रुपये में मिलेगा। कंटेनर लेने पर पानी आठ रुपये में मिलेगा। आधा लीटर पानी तीन रुपये में मिलेगा। कंटेनर लेने पर आधा लीटर पानी छह रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें