फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक--------- ग्रेनो प्राधिकरण ने उद्योगों को दी कई सौगातें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक
विज्ञापन

-----------------------
हेडिंग: ग्रेनो प्राधिकरण ने उद्योगों को दी कई सौगातें
उद्योग न लगा पाने वाले छह माह में बेच सकते हैं प्लॉट
ईकोटेक 11 के आवंटियों को रजिस्ट्री कराने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में औद्योगिक, आईटी व संस्थागत आवंटियों को राहत दी है। उनको नक्शा पास कराने से लेकर निर्माण करने तक के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में करीब 836 प्लॉट ऐसे हैं, जिन पर अभी आवंटियों ने निर्माण भी नहीं किया है। ऐसे आवंटियों को छह माह की राहत दी गई है। यदि आवंटी प्राधिकरण में वर्तमान दरों का 30 फीसदी जमा कराता है तो प्लॉट पर कंपनी बनाए बगैर ही उसे बेचने की अनुमति दी जाएगी। अगर इसके बाद भी पैसा नहीं जमा करते हैं तो उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। सेक्टर ईकोटेक-11 में प्लॉट की लीज डीड कराने का अंतिम समय 30 सितंबर था। उसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इससे आवंटियों को राहत मिलेगी। वे 31 मार्च तक लीज डीड करा सकते हैं। साथ ही, 31 मार्च 2020 तक उनको उद्योग चालू भी करना है। ऐसा न करने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। अब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में औद्योगिक भूखंड के लिए आवेदन करने पर सिर्फ प्लॉटों विकल्प मिलता था। उसी में से चयन करना पड़ता था। अब 10 कर दिया गया है। इससे आवेदक को मनचाहा भूखंड मिल सकेगा।
विज्ञापन

225 एकड़ औद्योगिक भूखंड का जुगाड़
बैठक में सेक्टर ईकोटेक-10 के बीचोबीच बह रहे कल्दा रजवाहे को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इस नहर को सेक्टर की दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाएगा। इससे प्राधिकरण को 225 एकड़ औद्योगिक जमीन मिल जाएगी। बोर्ड ने रजवाहे को शिफ्ट करने पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

आआईटी व संस्थागत आवंटियों को भी राहत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने संस्थागत और आईटी के आवंटियों को भी एक और मौका दिया गया है। संस्थागत के 672 भूखंड ऐसे हैं, जिनका अब तक नक्शा तक नहीं पास कराया गया है। प्राधिकरण ने 31 दिसंबर तक नक्शा पास कराने का समय दिया है। अगर इस दौरान नक्शा पास नहीं कराया तो उनका आवंटन रद्द होगा। इसी तरह आईटी के प्लॉट आवंटियों को भी नक्शा पास कराने के लिए 31 मार्च 2019 तक अंतिम समय दिया गया है। इस अवधि में यदि आईटी सेक्टर के आवंटियों ने नक्शा पास नहीं कराया तो आवंटन रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें